फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You were shocked at the call of the investigating agency: Sachdeva

जांच एजेंसी के बुलावे पर आप बौखलाई : सचदेवा

Sun, 26 Feb 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
You were shocked at the call of the investigating agency: Sachdeva
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राजघाट पहुंचने और दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर भाजपा के सभी दिग्गजों ने सिसोदिया को भ्रष्टाचारी बताया और कहा कि उन्हें जेल तो जाना ही पड़ेगा। यह भी कहा कि भगत सिंह तो आजादी के लिए जेल गए थे, आप नेता भ्रष्टाचार के लिए जेल जाएंगे।
दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि देश की जनता ने देखा है कि खुद को ईमानदार बताने वाली आम आदमी पार्टी किस तरह अपने नेता मनीष सिसोदिया को एक जांच एजेंसी के बुलाए जाने पर बौखला गई है। मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी के समय भी यही हुआ था। सिसोदिया का शराब घोटाले में भ्रष्टाचार जगजाहिर है। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर महात्मा गांधी एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अपमान किया है। राजघाट पर जाकर मैलोड्रामा किया दोनों महान आत्माओं का अपमान किया है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि शराब नीति अच्छी थी तो उसे वापस क्यों लिया, राजस्व के हित में थी तो राजस्व घटा क्यों हुआ। भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि सिसोदिया के बयान में जो डर दिख रहा है उससे साफ है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, अगर नही किया है तो डरने की क्या आवश्यकता है। भाजपा नेता कपिल शर्मा ने कहा कि सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से नहीं पेशेवर अपराधियों से होगी। रिश्वतखोरी, कमीशनबाजी, भ्रष्टाचार, शराब ठेके खोलकर युवाओं को बर्बाद करने के लिए होगी।
विज्ञापन

भगत सिंह आजादी के लिए जेल गए थे आप भ्रष्टाचार के लिए जाएंगे : प्रवेश
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी भ्रष्टाचार व शराब को अभिशाप मानते थे। मगर 'आप' तो दोनों में सर्वगुण सम्पन्न हो, मनीष सिसोदिया अपनी माता जी का आशीर्वाद आज ले रहे हैं अगर भ्रष्टाचार करने से पहले उन्हें बताया होता तो आज ये दिन न देखने पड़ता, दिल्ली के लाखों युवाओं का जीवन बर्बाद किया है। जेल तो जाना ही पड़ेगा। जब जगह-जगह शराब के ठेके खोले, ऑक्सीजन बेचा, रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी कि तब मनीष सिसोदिया को भगतसिंह की याद नहीं आई अब जब पापों का हिसाब होने का समय आया है तो भगतसिंह याद आ रहे हैं। भगत सिंह आजादी के लिए जेल गए थे, आप जेल जाओगे भ्रष्टाचार किया उसके लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप पूरी तरह अवसरवादी : रमेश विध़ूड़ी
सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अवसरवादी है। पार्टी विक्टिम कार्ड खेलने की माहिर है। पंजाब व दिल्ली में सरकारी कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाकर सीबीआई कार्यालय जाने से पहले मनीष सिसोदिया का राजघाट जाना केवल एक संवेदनाएं अर्जित करने के लिए ड्रामा के अलावा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed