फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You can enter your own census information on the website.

Noida News: वेबसाइट पर खुद दर्ज कर सकेंगे जनगणना संबंधी जानकारी

Fri, 15 May 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
You can enter your own census information on the website.
वेबसाइट पर खुद दर्ज कर सकेंगे जनगणना संबंधी जानकारी
विज्ञापन

-22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर गणना होगी, लोगों भागीदारी की अपील की
फोटो है।
नोएडा। जनगणना को लेकर सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 21 मई तक चलेगी। इसमें लोग वेबसाइट के जरिए स्व- जनगणना का काम पूरा कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर गणना होगी। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ और ओएसडी ने शुक्रवार को प्रेस-कांफ्रेंस में दी। प्राधिकरण से जनगणना अधिकारी एसीईओ वंदना त्रिपाठी और चार्ज अधिकारी ओएसडी इंदु प्रकाश को बनाया गया है।

एसीईओ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर खुद अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए नागरिकों को एक आईडी बनानी होगी। आने वाले समय में जब भी कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी बतानी होगी। इससे लोगों व स्टॉफ, दोनों का समय बचेगा। एसीईओ ने बताया, सभी लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि अगले चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि नोएडा वासी कर्मियों को सहयोग करें। बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed