फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YIDA will develop women entrepreneur cluster in 500 acres

Noida News: 500 एकड़ में महिला उद्यमी क्लस्टर विकसित करेगा यीडा

Sat, 18 Nov 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
YIDA will develop women entrepreneur cluster in 500 acres
500 एकड़ में महिला उद्यमी क्लस्टर विकसित करेगा यीडा
विज्ञापन


सेक्टर-10 में 700 महिलाओं को आवंटित किए जाएंगे भूखंड
28 को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है प्रस्ताव


सीएल मौर्य

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में हवाई जहाज ही नहीं बल्कि महिला उद्यमियों की कंपनियों में बने उत्पाद भी उड़ान भरेंगे। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-10 में महिला उद्यमी क्लस्टर विकसित करेगा। इसके लिए सेक्टर-10 में 500 एकड़ जमीन आरक्षित की जाएगी। इसमें 700 महिला उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
इससे संबंधित प्रस्ताव 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्राधिकरण का यह बड़ा प्रयास होगा। महिला को प्राथमिकता देने से संबंधित कुछ प्रस्ताव प्राधिकरण सीईओ के सामने रखे जा चुके हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरु होने से प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ा है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां निवेश करने को इच्छुक हैं। संवाद
विज्ञापन

---
ग्रेनो है महिला उद्यमी पार्क
महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने महिला उद्यमी पार्क-एक और दो विकसित किए गए हैं। यहां 70 से अधिक औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए अलग से क्लस्टर विकसित करने की योजना है। महिला उद्यमी क्लस्टर विकसित करने के लिए कुछ सुझाव मिले हैं। प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में ले जाने की योजना है। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed