फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YIDA: 2319 plots of first housing scheme will be shifted

यीडा : पहली आवासीय योजना के 2319 भूखंड होंगे शिफ्ट

Tue, 27 Feb 2024 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
YIDA: 2319 plots of first housing scheme will be shifted
यीडा : पहली आवासीय योजना के 2319 भूखंड होंगे शिफ्ट
विज्ञापन

- भट्टा पारसौल गांव की जमीन पर आवंटित हैं भूखंड, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

- वर्ष 2009 की योजना में आवंटित किए गए थे 21 हजार भूखंड, किसानों के कोर्ट चले जाने से नहीं मिला कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) की पहली आवासीय योजना में फंसे 2319 भूखंडों के आवंटियों के लिए राहत भरी खबर है। प्राधिकरण ने इन भूखंडों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शिफ्टिंग से संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। शिफ्ट किए जाने वाले भूखंड भट्टा पारसौल गांव की जमीन पर आवंटित किए गए थे। अधिग्रहण को चुनौती देते हुए किसानों के कोर्ट चले जाने से जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से आवंटी भटक रहे हैं। भट्टा पारसौल के किसानाें ने अभी तक केस वापस नहीं लिया है।
यीडा ने वर्ष 2009 में 21 हजार भूखंडों की आवासीय योजना लांच की थी। योजना में सफल रहे आवेदकों को यीडा सिटी के सेक्टर-18 और 20 में भूखंड आवंटित गए थे। इस बीच जमीन प्राधिकरण से प्रभावित क्षेत्र के किसानों के कोर्ट चले जाने से प्राधिकरण को जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया। प्राधिकरण निर्धारित समय वर्ष 2013 तक आवंटियों को उनके भूखंडों पर कब्जा नहीं दे पाया। साथ ही सेक्टर का विकास भी नहीं हो सका। मामला लंबे समय तक कोर्ट में लंबित रहा। इसका रास्ता निकालते हुए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि 80 फीसदी याचिकाओं के वापस लेने पर किसानों को 64़ 7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा और 7 फीसदी आबादी का भूखंड का लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन

आदेश के बाद निलौनी, शाहपुर, रौनीजा, पचोकरा, दनकौर, रूस्तमपुर, मिर्जापुर, रामपुर आदि गांवों के किसानों को राजी करने में प्राधिकरण सफल रहा है। लेकिन भट्टा पारसौल के किसानों ने अभी तक याचिका वापस नहीं ली है। जिससे गांव की जमीन पर आवंटित किए गए 2319 भूखंडों पर कब्जा नहीं मिल पाया है। ऐसे में आवंटी भूखंड पर कब्जे के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं। आवंटियों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण ने अब सभी 2319 भूखंडाें को दूसरी जगह शिफ्ट करने जा रहा है। आवंटियों को सेक्टर-18 और 20 में ही भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए ऐसे भूखंड चिन्हित किए जा रहे हैं, जो निरस्त हो चुके हैं, या किसी आवंटी ने सरेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 की आवासीय योजना में फंसे 2319 भूखंडों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मुहर लगने के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed