फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yellow alert for three days, mercury will drop, chill will increase

Noida News: तीन दिन के लिए येलो अलर्ट, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

Sat, 30 Dec 2023 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for three days, mercury will drop, chill will increase
पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। अनुमान है कि तीन दिन तक स्थिति और खराब रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है। शुक्रवार सुबह पालम में दृश्यता 50 मीटर से कम रही।



शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पूरा दिन हल्के बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। शनिवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा, जबकि रिज में 9.3, लोदी रोड में 10.2, आया नगर में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान रिज में 19, लोदी रोड में 18.4, आया नगर में 17.6, मुंगेशपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------------





पारा गिरा, दृश्यता घटी, गौतमबुद्ध नगर में पहाड़ों सी ठंड



- गौतमबुद्धनगर में ''''''''कोल्ड डे'''''''' अलर्ट, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री हुआ रिकॉर्ड

- आज भी रहेगी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम 10 व अधिकतम 18 डिग्री तापमान का पूर्वानुमान



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में लोगों को पहाड़ों सी ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान गिरा तो लोगों ने पहाड़ों के तापमान से भी तुलना शुरू कर दी।मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में दिन के समय अधिकतम तापमान 18.1 रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह से पूरा दिन कंपकंपा देने वाली ठंडक बनी रही। शिमला में भी दिन के समय अधिकतम तापमान 15.2 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह मसूरी में भी 14.2 और कुल्लू में 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान शुक्रवार को दिन के समय अधिकतम रहा। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी यही हाल बना रहेगा। विभाग की ओर से कोल्ड अलर्ट जारी किया है। रविवार से दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू होगा लेकिन रात के समय इसमें गिरावट बनी रहेगी। अगले एक सप्ताह में रात के समय न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान घना कोहरा भी बना रहेगा। आदृता 99 फीसदी होने की वजह से ओस भी इस दौरान बनी रहेगी। इसका असर खेती-किसानी पर भी होगा।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed