फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway: FASTag trial today, facility will be available from tomorrow

यमुना एक्सप्रेसवे : फास्टैग का ट्रायल आज, कल से मिलेगी सुविधा

Tue, 15 Jun 2021 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway: FASTag trial today, facility will be available from tomorrow
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को फास्टैग का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल रहा तो बुधवार से यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सुविधा शुरू हो जाने के बाद वाहन चालकों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी फास्टैग की सुविधा नहीं है। यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे प्रबंधन से फास्टैग शुरू करने के लिए छह माह पहले कहा था। इसके बाद यहां पर फास्टैग लगाने के लिए काम शुरू हुआ। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने फास्टैग लगाने वाली कंपनी से करार कर लिया है। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को इसका ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल इंटरनल होगा। अगर ट्रायल में कोई दिक्कत नहीं आती है तो बुधवार से यह सुविधा सभी वाहनों के लिए शुरू हो जाएगी। जेवर, मथुरा व आगरा के टोल पर आने और जाने वाली 2-2 लेन पर फास्टैग की सुविधा मिलेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को फास्टैग का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद यह सुविधा सभी लोगों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed