फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority will conduct forensic audit of 12 builders

यमुना प्राधिकरण 12 बिल्डरों का कराएगा फॉरेंसिक ऑडिट

Sat, 03 Sep 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will conduct forensic audit of 12 builders
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 12 बिल्डरों का फॉरेंसिक ऑडिट होगा। किस बिल्डर ने कितना पैसा लीज रेंट और अतिरिक्त मुआवजा वसूला है, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इस संबंध में प्राधिकरण ने कई बार बिल्डरों से जानकारी मांगी, लेकिन अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में अब फॉरेंसिक ऑडिक कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब पांच हजार ऐसे निवेशक है जिनकी लीज रेंट और अतिरिक्त मुआवजे के कारण फ्लैटों की रजिस्ट्री रुकी हुई है। निवेशकों की परेशानी को देखते हुए रजिस्ट्री करने का रास्ता खोला जाएगा लेकिन इससे पहले बिल्डरों की जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने लीज रेंट और अतिरिक्त मुआवजे के रूप में कितने निवेशकों से पैसा लिया है। बोर्ड बैठक में लिए निर्णय के तहत अब फ्लैट खरीदार 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा लीज रेंट के साथ जमा कराकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। जिन निवेशक से बिल्डरों ने अतिरिक्त मुआवजा जमा करा लिया है उन्हें बिल्डर से एक एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक बने सलिल यादव
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक कालूराम वर्मा का तबादला होने के बाद सलिल यादव को इस पद पर तैनात किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार रात सलिल यादव को कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed