फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority gave Diwali gift to sanitation workers and supervisors

Noida News: यमुना प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों को दिया दिवाली का तोहफा

Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority gave Diwali gift to sanitation workers and supervisors
यमुना प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों को दिया दिवाली का तोहफा
विज्ञापन

- सफाई कर्मचारी को अब 17,170 और सुपरवाइजर को 20,301 रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन
- दो माह का बकाया भी मिला, कर्मचारियों की संख्या में भी की गई वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को दिवाली का तोहफा दिया है। दो माह के बकाया वेतन का भुगतान करने के साथ उनके वेतन में वृद्धि की गई है। कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए नई कंपनी का चयन किया गया है। नई कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में साफ सफाई के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजर वेतन वृद्धि व बकाया भुगतान को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारी का वेतन 11,900 रुपए से बढ़ाकर 17,170 रुपये और सुपरवाइजर का वेतन 20,301 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा गांवों में आबादी के आधार पर सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करते हुए 238 के स्थान पर 530 कर दी गई है। वर्तमान में कुल 107 गांवों में साफ सफाई कराई जा रही है। 107 गांवों में साफ सफाई कराई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी मेसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शरन कंपनी को दी गई है। गौरतलब है कि सफाई कंपनी के चयन में ही गड़बड़ी की गई थी। इसमें डीजीएम को इस कार्य से हटा भी दिया गया था।
विज्ञापन


कोट
सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजर की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। वेतन में वृद्धि के साथ बकाये का भुगतान कर दिया गया है। साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए नई कंपनी का चयन किया गया है। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed