फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yamuna and eastern periferal joint with interchange

इंटरचेंज से जुड़ेंगे यमुना एक्सप्रेस वे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे-

Thu, 30 May 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
yamuna and eastern periferal joint with interchange
इंटरचेंज से जुड़ेंगे यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 9.5 किलोमीटर यह इंटरचेंज बनेगा। इस पर करीब 83.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण की देखरेख में यह 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तो पिछले साल ही बनकर तैयार हो गया, लेकिन यह अभी तक यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ नहीं पाया है, जिससे दोनों एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्री परेशान होते हैं। दूसरी तरफ नोएडा एयरपोर्ट की भी बिड जारी होने जा रही है। इसके लिए भी दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की दरकार है। राज्य सरकार ने पहले ही इस पर मंजूरी दे दी है। जिस जगह यह इंटरचेंज बनेगा, वहां से यमुना एक्सप्रेसवे परी चौक की तरफ से करीब 9.5 किलोमीटर पर है। इसे बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने बुधवार को टेंडर निकाल दिया है। एक माह में निर्माण करने वाली कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
इंटरचेंज में चार लूप और आठ रैंप होंगे
यमुना प्राधिकरण के मुताबिक जगनपुर-अफजलपुर के पास बनने वाले इस इंटरचेंज में चार लूप और आठ रैंप होंगे, जिससे ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन आसानी से आजा सकेंगे।
विज्ञापन

एनसीआर के इन शहरों से आने वाले वाहनों को होगा फायदा
इंटरचेंज बनने के बाद गाजियाबाद, मेरठ, बागपत आदि शहरों से आगरा जाने वाले वाहन चालक ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे पर आ सकेंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली वाले भी यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिये पलवल, गुरुग्राम आदि जगहों का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्टर्न और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरजेंच बनाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। एक महीने में कंपनी का चयन कर काम शुरू कराने का लक्ष्य है। डेढ़ साल में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे कई शहरों को फायदा होगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed