फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   X-ray machine at Jewar CHC shut down due to power problem

Noida News: जेवर सीएचसी में बिजली समस्या के कारण बंद पड़ी एक्स-रे मशीन

Tue, 24 Mar 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine at Jewar CHC shut down due to power problem
फोटो...
विज्ञापन

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है परिसर की तारें बदलने का काम
पुनीत कुमार

यमुना सिटी। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन बीते कई दिनों से बंद पड़ी है। सीएचसी परिसर में बीते कुछ दिनों से बिजली की तारें बदली जा रहीं हैं। इस कारण यह परेशानी आ रही है और खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि सीएचसी का दावा है कि किसी भी मरीज को बिना जांच के वापस नहीं भेजा जा रहा है।
जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रबूपुरा, जेवर और आसपास के क्षेत्र से मरीज इलाज कराने आते हैं। यहां जांच के लिए एक्स-रे और अन्य मशीनें हैं। विभाग की ओर परिसर में बिजली की नई वायरिंग की जा रही है। इस कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

-----
ट्रांसफार्मर जलने के कारण 24 घंटे गायब रही बिजली
जेवर क्षेत्र में सोमवार को इलाके का ट्रांसफार्मर जल गया। इस कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 24 घंटे तक बिजली नहीं आई। जरूरत के अनुसार जनरेटर चलाकर व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान भी एक्स-रे मशीन नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मरीजों की हो रही जांच
सीएचसी में वायरिंग का काम हो रहा है। लेकिन जरूरत के अनुसार मशीन को दूसरे कमरे में शिफ्ट करके जांच की जा रही है। किसी भी मरीज को वापस नहीं भेजा जा रहा है।
-डॉ. सरफे, अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed