{"_id":"691792cb81ae3a870d03bba2","slug":"wrestlers-show-talent-at-wrestling-trials-na-news-c-56-1-sali1016-140314-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुश्ती ट्रायल में पहलवानों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुश्ती ट्रायल में पहलवानों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 15 Nov 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघ के बैनर तले शुक्रवार को आगरा रोड स्थित हरकेश पहलवान कुश्ती एकेडमी में खिलाड़ियों के चयन के लिए कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। जिलेभर से बड़ी संख्या में पहलवान ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयन समिति ने विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों को क्षमता, तकनीक, फिटनेस और फुर्ती की कसौटी पर परखा। प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। ट्रायल में पहलवान मनोजपाल सिंह, हरेंद्र, निशांत, यश चौधरी, गिरेंद्र, आगश, हर्षवर्धन चौहान, तरुण व महिला पहलवानों में लक्ष्मी, नीतू, रिचा शर्मा ने 50 किग्रा से 90 किग्रा की कुश्ती ट्रायल में प्रतिभाग किया।
ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल में यह ट्रायल हुए। चयनकर्ता व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राहुल जैसवाल, सचिव अंकित, भारत केसरी हरिकेश पहलवान, भारत केसरी शेरा गुर्जर, श्यामवीर पहलवान आगरा ने बताया कि चयनित पहलवान आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनकर्ताओं ने कहा कि जिले में कुश्ती प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में हाथरस के पहलवान बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।