फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wrestlers from the district won four medals including gold.

Noida News: जिले की पहलवानों ने जीते स्वर्ण समेत चार पदक

Tue, 10 Feb 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from the district won four medals including gold.
प्रादेशिक सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता... हजार से अधिक खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में हमारी बेटियों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

फोटो --


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। वाराणसी में आयोजित हुई प्रादेशिक सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की चार पहलवान बेटियों ने शहर का नाम रोशन किया है। हजार से भी अधिक खिलाड़ियों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में जिले की पहलवानों ने स्वर्ण समेत चार पदक जीते। इन खिलाड़ियों में 12 अंतरराष्ट्रीय और 36 राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी शामिल थे।
57 किग्रा भार के महिला वर्ग में बंबावड़ निवासी रिया ने स्वर्ण तो 65 किग्रा भार वर्ग में दुजाना निवासी वंशिका नागर ने रजत पदक जीता। वहीं, 61 किग्रा भार वर्ग में सूरजपुर निवासी जानवी और 73 किग्रा भार वर्ग में दादरी निवासी खुशबू चौधरी कांस्य पदक विजेता रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन यूपी कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन


----------

यह जीत मेरे कोच रवि गुर्जर और मेरे परिवार के सहयोग का परिणाम है। मैं आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।
-रिया नागर।
-----
प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा था। इस सफलता से आत्मविश्वास बढ़ा है और अब अगली प्रतियोगिताओं के लिए और मेहनत करूंगी। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वंशिका नागर।
-----
यह पदक मेरे लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है। लगातार मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि पदक जीतने में कामयाब रही।
-खुशबू चौधरी।
-----
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के बेहतरीन पहलवानों से मुकाबला हुआ। कांस्य पदक जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। निरंतर अभ्यास से आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।

-जानवी।
----------------------------
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के शीर्ष पहलवानों ने भाग लिया। ऐसे कड़े मुकाबलों में हमारी बेटियों का पदक जीतना गर्व की बात है। भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
-- कोच रवि गुर्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed