फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers pool 1.36 lack for truck

ट्रक चालक ने मजदूरों से 1.36 लाख ठगे

Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Workers pool 1.36 lack for truck
तावडू। गुरुग्राम से फैजाबाद जा रहे 61 मजदूरों के साथ ट्रक चालक द्वारा 1 लाख 36 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसकी लिखित शिकायत पीड़ित मजदूरों ने सदर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाना तावडू में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित मजदूर मदन, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, नेहा, पूनम कुमारी व राजीव राय निवासी फैजाबाद उत्तर प्रदेश ने बताया कि लगभग 60 मजदूर गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी में काम बंद हो गया और वह गुरुग्राम में फंस गए।
विज्ञापन

मजदूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी होने लगी। इसकी वजह से वो अपने घर जाना चाह रहे थे। मजदूरों के मुताबिक 13 मई की रात उन्होंने गुरुग्राम से फैजाबाद जाने के लिए एक ट्रक चालक से संपर्क किया, जिसने प्रति मजदूर 2300 रुपये किरायामांगा। घर जाने की आस व परेशानी को देखते हुए मजदूर इस पर सहमत हो गए। इसके बाद चालक व क्लीनर ने 61 मजदूरों से 2300 के हिसाब से 1 लाख 36 हजार रुपये वसूल लिए और ट्रक में वे सभी सोहना की ओर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मजदूरों द्वारा सोहना की तरफ चलने का एतराज किया तो ट्रक चालक ने रास्ते से कुछ और मजदूरों को बैठाना की बात कर उन्हें गुमराह कर दिया। इसके बाद ट्रक को केएमपी पुल धुलावट मोड़ पर रोक दिया। पीड़ित मजदूरों के मुताबिक ट्रक रुकते ही परिचालक रुपयों को लेकर फरार हो गया। जब मजदूरों ने नीचे उतरकर मामले को लेकर ट्रक चालक से बात करने लगे तो वह भी मौका देखकर ट्रक को भगा कर ले गया। डर के कारण ट्रक में सवार कुछ महिलाएं ट्रक से कूद गई। इसकी वजह से उन्हें चोट भी आई है। जबकि कुछ महिला व बच्चों को आरोपी चालक रास्ते में छोड़कर भाग गया।

घटना के बाद पीड़ित मजदूरों ने 100 नंबर पर भी पुलिस मदद के लिए फोन किया। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित मजदूरों की तरफ से बृहस्पतिवार सुबह तावडू पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी ट्रक चालक और उसके साथ दो परिचालकों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में डीएसपी धर्मवीर सिंह तावडू का कहना है कि पीड़ित मजदूर राजित की और से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed