{"_id":"69fa1ae6d2daf3576f0ddbde","slug":"workers-health-deteriorated-while-working-in-a-company-noida-news-c-1-noi1095-4246892-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
फेज-2 थाना क्षेत्र की एक्सप्लेशन क्लॉथ कंपनी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र की एक्सप्लेशन क्लॉथ कंपनी में काम करने के दौरान एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सहयोगी उसे सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। श्रमिक आंदोलन को देखते हुए श्मशान घाट के पास काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बलिया निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार परिवार के साथ कुलेसरा में रहते थे। रोजाना की तरह सोमवार को भी काम कर रहे थे कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।