फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   worker looted by punks

बाइकसवार तीन बदमाशों ने बीकानेर स्वीट्स के कारीगर से लूटे 32 हजार

Fri, 19 Feb 2021 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
worker looted by punks
बाइक सवार 2 बदमाशों ने कारीगर से लूटे 32 हजार
विज्ञापन

दादरी। बाइक सवार 2 बदमाशों ने दादरी तिराहे से बीकानेर स्वीट्स के कारीगर को लिफ्ट देकर बिठा लिया। फिर रामगढ़ गांव के पास नशीला पदार्थ सुंघाकर 32 हजार रुपये लूट लिए और बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई दर्ज नहीं किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि बाइक सवार ठग द्वारा बैग बदलने की सूचना मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

शिकारपुर के गांव अमरपुर का नंगला निवासी राकेश ने बताया कि वह रेलवे रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स पर कारीगर है। बुधवार दोपहर तीन बजे दुकान से 32 हजार रुपये लेकर परिजन को देने जा रहा था। मुख्य तिराहे पर वह बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और जल्दी पहुंचाने की बात कही। ऐसे में राकेश दोनों के साथ बाइक पर बुलंदशहर की तरफ चल दिया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और रुपये लूट लिए। होश में आने पर वह किसी तरह से वीआईटी पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही दुकान मालिक को भी जानकारी दी। पुलिस इसी ठगी का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed