फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work begins on site for demolition of twin towers

ट्विन टावर गिराने के लिए साइट पर काम शुरू

Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Work begins on site for demolition of twin towers
काम करते एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारी। अमर उजाला
नोएडा। सुपरटेक के ट्विन टावर ध्वस्त करने की तिथि 22 मई तय करने के बाद बुधवार से मौके पर काम शुरू कर दिया गया है। मुंबई की एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी ने ट्विन टावर की साइट को कब्जे में ले लिया है। बीस श्रमिकों, पांच सिक्योरिटी गार्डों व दो सुपरवाइजर साइट पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, कंपनी अपना सामान व उपकरण रखने के लिए यहां गेट लगाने का काम कर रही है। सोमवार से यहां कंपनी के इंजीनियर भी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तीन सप्ताह में पेश करें। 9 फरवरी को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ट्विन टावर गिराने की तारीख पर 22 मई की मुहर लगा दी गई थी। बैठक में यह भी तय हुआ था कि 20 फरवरी तक कंपनी वहां काम शुरू कर देगी। कंपनी ने यहां एक बोर्ड भी लगा दिया जिसमें लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण का कार्य एक निश्चित समयसीमा में ही पूरा किया जाना है। ऐसे में सर्वसाधारण से अनुरोध है कि किसी भी आपत्ति या सुझाव के लिए प्राधिकरण से संपर्क करें।
विज्ञापन

आसपास की इमारतों का होगा संरचनात्मक ऑडिट
ट्विन टावर गिरानेे से पहले आसपास की इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट किया जाएगा। एडिफिस कंपनी यह काम करेगी। इसमें देखा जाएगा कि आसपास की इमारतों की हालत क्या है। ट्विन टावर को विस्फोटक से गिराया जाना है। ऐसे में यह देखा जाएगा कि धमाकों से होने वाली कंपन से कहीं किसी भवन को नुकसान तो नहीं होगा। इस ऑडिट की रिपोर्ट एडिफिस कंपनी प्राधिकरण के माध्यम से रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed