फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women operators will be recruited once again

Noida News: एक बार फिर होगी महिला परिचालकों की भर्ती

Sun, 26 Oct 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Women operators will be recruited once again
फोटो------
विज्ञापन


-अब तक दो बार हुई भर्ती प्रकिया में नही मिले अच्छे रिजल्ट, इस बार अधिक आवेदन आने की उम्मीद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक बार फिर महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके पहले दो बार भर्ती निकाली गई थी, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम निकले। विभाग को उम्मीद है कि इस बार अधिक संख्या में महिलाएं आवेदन करेंगी।


जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की ओर से इस बार भी 167 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इससे पहले अप्रैल और जुलाई में दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी। पहली बार निकाली गई भर्ती में केवल तीन महिलाओं का चयन हो पाया था, जबकि दूसरी बार 41 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से सिर्फ 10 चयनित हुईं। लगातार दो बार कम प्रतिक्रिया मिलने के कारण पुन: इसे निकाला गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन से नए निर्देश मिलने पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी, ताकि अधिक महिलाओं की जोड़ा जा सके। इंटर पास और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को किलोमीटर आधारित वेतन और दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

चयन के बाद महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगा। अगर कोई खास प्रशिक्षण चाहिए होगा तो परिवहन निगम उसका इंतजाम करेगा। प्रशिक्षण से संबंधित सभी खर्च राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed