{"_id":"5d8109568ebc3e93b434520b","slug":"women-looted-mewat-news-noi4618967122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को लालच में लेकर सोने की हसली लेकर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को लालच में लेकर सोने की हसली लेकर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। नगर में मंगलवार को एक महिला और दो युवक बच्चे को दवा दिलाने आई दो महिलाओं को लालच देकर उनकी सोने की हंसली लेकर फरार हो गए। आरोपियों द्वारा की गई वारदात की पूरी घटना बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित महिला मदीना पुत्री उस्मान निवासी गांव खरखड़ी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ उसके बच्चे को तावडू चिकित्सक से दवा दिलाने आई थी। जब वह सिंडिकेट बैंक के सामने पहुंची तो एक अज्ञात युवक उसके पास आया और अधिक रुपयों का लालच देकर उनसे उनकी सोने की हंसली देने की बात करने लगा। आरोपी पीड़ित महिलाओं को साईं मंदिर वाली गली में ले गया। पीड़िता के मुताबिक यहां पर एक बुजुर्ग महिला व एक अन्य युवक मौजूद थे जिन्होंने दो लाख रुपये के बदले दोनों बहनों की हंसली लेने की बात कही। लालच में आकर महिलाओं ने सवा-सवा तोले की सोने की दो हंसली उन्हें थमा दी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने रुपयों का बैग कहकर उन्हें थमा दिया। जब पीड़ित महिलाओं ने अपने घर पहुंचकर बैग खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़ों के गत्ते देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़िताओं की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।