फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women are progressing in every sphere of life: Archana Dwivedi

जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं : अर्चना द्विवेदी

Wed, 14 May 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Women are progressing in every sphere of life: Archana Dwivedi
फोटो
विज्ञापन


--अमर उजाला अपराजिता--

-कहा, असफलता से घबराना नहीं है,असफल लोग ही सफलता की बुलंदियों को छूते हैं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। एक समय था जब महिलाओं को कम आंका जाता था, लेकिन अब महिलाएं देश की सेना का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाल ही में आप लोगों ने देखा होगा कि पूरी दुनिया के सामने भारत की दो महिलाओं ने बताया कि कैसे उनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को लीड किया गया। वह उन महिलाओं के सामने भी रोल मॉडल बनीं,जो सोचती है कि उनसे कुछ नहीं हो पाएगा।
ये बातें दादरी के बादलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई बार असफलता हाथ लगती है, लेकिन इससे घबराना नहीं चाहिए। असफल होने के बाद कई गलतियों की जानकारी मिलती है। उन पर काम करना चाहिए, तब हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल बनाना होगा। पढ़ाई करते समय केवल पढ़ाई पर ध्यान दें। कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय समूह में चलें। अकेले चलते समय सावधान रहें। यदि कोई परेशान करने की कोशिश कर रहा है तो उसे ललकारें, ताकि लोग मदद के लिए आ सकें। उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति में अपने बचाव के लिए बालपिन, चिमटी और हेयरपेन से हमला करें। विकृत मानसिकता वाले लोगों से बचकर रहें। जरूरत पड़ने पर 1090 और 112 पर कॉल करें। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति आने पर डरें नहीं बल्कि शांत रहकर डटकर उसका मुकाबला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


छात्राओं ने पूछे सवाल
कॉलेज की छात्राओं ने पूछा कि यदि उन्हें सिविल परीक्षा की तैयारी करनी हो तो कितनी देर तक पढ़ना चाहिए। सिविल की तैयारी करते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। पढ़ाई के साथ खेल कितना जरूरी है। उन्होंने पूछा कि यदि कोई परेशान कर रहा हो तो हमें क्या करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयारी की रणनीति बताई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ छवि सिंह, सुजाता चुतुर्वेदी,रश्मि चौधरी, वंदना यादव,पल्लवी अग्रवाल के साथ सुनीता विश्वास मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed