{"_id":"6903d4a4874fbaad1e08a811","slug":"womans-body-found-in-barrage-reservoir-na-news-c-5-1-drn1046-823224-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैराज जलाशय में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैराज जलाशय में मिला महिला का शव
Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम को पशुलोक बैराज जलाशय में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। टीम ने शव को जलाशय से बाहर निकालकर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में भेज दिया है। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम को बैराज जलाशय में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव करीब एक माह पुराना है। शव को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हवाले कर दिया है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन