फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman working in IT sector cheated of Rs 78 lakh in Noida

करोड़पति हुई कंगाल: नोएडा में ठगों के जाल में फंसी आईटी महिला, 16 बार में 78 लाख रुपये किए ट्रांसफर

Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

नोएडा में आइटी सेक्टर में काम कर चुकी महिला से 78 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-137 में रहने वाली प्रज्ञान सागर साहू ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि वह वर्तमान में गृहणी हैं।

विज्ञापन
Woman working in IT sector cheated of Rs 78 lakh in Noida
साइबर ठगों से सावधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न आइटी कंपनियों में काम कर चुकी एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर ठगी की शिकार हो गई। जालसाजों ने मोटी कमाई का झांसा देकर जाल में फंसाया। फिर निवेश के नाम पर 16 बार में 78 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
सेक्टर-137 में रहने वाली प्रज्ञान सागर साहू ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि वह वर्तमान में गृहणी हैं। वह करीब 10 वर्ष तक विभिन्न आइटी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जून में व्हाटएसप पर एक मैसेज आया। मैसेज मुंबई की कैरियर बुल्डर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम से था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज से दिया था लालाच
मैसेज में लिखा था कि वह लोगों को नौकरी प्रदान करती है। पीड़िता ने विश्वास करके अपनी जॉब प्रोफाइल व्हाटएसप ग्रुप पर साझा कर दी। जिसमें बताया गया कि दो से तीन घंटे ऑनलाइन काम करने पर तीन से पांच हजार रुपये तक प्राप्त हो सकते हैं। 

इसके लिए ऑननलाइन कुछ टास्क दिए। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर निवेश किए धन से अधिक धनराशि प्राप्त हुई। इसके बाद शातिरों ने धीरे-धीरे करके 16 बार में 78 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद धनराशि निकालने की मांग की तो और धनराशि मांगने लगे। तब जाकर ठगी का अहसास हुआ। साइबर अपराध थाना प्रभारी रीता यादव का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed