फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman stuck in lift for 20 minutes with 4-month-old baby

लिफ्ट में अटकी जान: चार माह के बेटे के साथ फंसी महिला, रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे घर

Fri, 01 Sep 2023 08:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Sep 2023 08:28 AM IST
सार

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे परिवार रक्षा बंधन मनाकर लौटा था। बेसमेंट की पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद परिवार ऊपर जाने लगा। आरोप है कि लिफ्ट का अलार्म नहीं बजा। सुरक्षाकर्मियों के पास लिफ्ट की चाबी नहीं थी।

विज्ञापन
Woman stuck in lift for 20 minutes with 4-month-old baby
4 माह के बच्चे के साथ 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी के टावर-2 की लिफ्ट में महिला अपने चार माह के बच्चे के साथ करीब 20 मिनट तक फंसी रही। आरोप है कि लिफ्ट का अलार्म नहीं बजा। सुरक्षाकर्मियों के पास लिफ्ट की चाबी नहीं थी। बाद में लिफ्ट स्वयं चल पड़ी और प्रथम तल पर जाकर रुक गई। जिसके बाद महिला और बच्चा बाहर निकल सका। निवासियों ने बताया कि टावर-2 के 14वें फ्लोर पर सौरभ कालरा सपरिवार रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे परिवार रक्षा बंधन मनाकर लौटा था। बेसमेंट की पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद परिवार ऊपर जाने लगा।

विज्ञापन


सामान ज्यादा होने के कारण सौरभ ने पत्नी साक्षी को चार माह के बच्चे के साथ लिफ्ट में भेज दिया, लेकिन दरवाजा बंद होने के बाद लिफ्ट नहीं चली। बटन दबाने पर लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। अलार्म का बटन दबाया गया तो उसने भी काम नहीं किया। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों के पास लिफ्ट की चाबी नहीं थी। करीब 20 मिनट तक महिला व बच्चा लिफ्ट में फंसा रहा। इस बीच लिफ्ट खुद चलकर प्रथम तल पर जा रुकी। दरवाजा खुलने के बाद महिला व बच्चा बाहर निकल सके। घटना के बाद दोनों काफी सहम गए है।
विज्ञापन


आरोप है कि आए दिन किसी ना किसी लिफ्ट में लोग फंस रहे हैं। आरोप है कि मेंटेनेंस टीम से शिकायत के बाद भी रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों को भी प्रशिक्षण नहीं दिलाया गया है। इससे निवासियों में बिल्डर के खिलाफ रोष है। जिले में गौतमबुद्धनगर में लगातार लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो रही है। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट गिरने के कारण एक महिला की मौत तक हो चुकी है। मगर बिल्डर और एओए की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगातार लिफ्ट एक्ट बनाए जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed