फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman shot dead after entering her house in broad daylight

Noida News: दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की गोली मारकर की हत्या

Wed, 06 Sep 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead after entering her house in broad daylight
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की मारी गोली, मौत
विज्ञापन


नकाबपोश हमलावरों ने बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृजविहार कॉलोनी में की वारदात
पहले पति को छाेड़कर करीब एक साल से दूसरे युवक के साथ रह रही थी महिला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। छपरौला गांव के पास बृजविहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो हमलावरों ने घर में घुसकर महिला सोनी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं। वह पहले पति विनोद को छाेड़कर करीब एक साल से आरटीओ में एजेंट का काम करने वाले मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मौसम ने सोनी को अपनी पत्नी बताया और विनोद पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी में सोनी दस वर्षीय बेटी और मौसम कुमार के साथ रहती थी। मूलरूप से बिहार निवासी सोनी की शादी बिहार के रहने वाले विनोद से हुई थी। मौसम नोएडा स्थित कार्यालय में परिवहन कार्यालय परिसर में एजेंट का काम करता है। मंगलवार को बाइक सवार दो नकाबपोश महिला के घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा खुलवाया और कुछ पूछताछ के बाद उसके सिर में गोली मार दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी सोनी के घर की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने आरोपियों को घेरने का भी प्रयास किया लेकिन हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। लोगों का कहना है कि हमलावरों ने पांच गोली चलाईं, लेकिन पुलिस ने तीन गोली चलने की जानकारी दी है। आसपास के लोग सोनी को अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

---
डीएल बनवाने की कहकर घर में घुसे
पुलिस ने बताया कि घर में घुसते ही आरोपियों ने नकाब हटा लिया था। इसके बाद सोनी से कहा कि वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। सोनी ने कहा कि मौसम घर नहीं हैं, उनसे बात करा दो। सोनी ने अपने मोबाइल से ही मौसम को कॉल लगाकर हमलावरों की बात कराई। फोन कटते ही हमलावरों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
घर में घुसने के बावजूद हमलावरों ने सोनी से कॉल कराकर मौसम से बात की। इससे आशंका है कि हमलावरों को सोनी की पहचान नहीं थी और हत्या सुपारी देकर कराई गई है। पुलिस की जांच में आरोपी वारदात के लिए आते-जाते सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

----
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। एक टीम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - सुनीति, सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed