दूर तक पड़े थे शव के चिथड़े: महिला की कुचलकर हत्या, सड़क पर चिपके मिले शरीर के अंग, पुलिस ने बताया हादसा
महिला के शव के चिथड़े सड़क पर करीब 50 मीटर तक फैले पड़े थे। चेहरा और सिर समेत महिला के शरीर का कुछ हिस्सा सड़क पर चिपक गया था। इससे साफ है कि घटना के बाद महिला के शव से वाहन गुजरे थे और उसी कारण सड़क पर दूर तक चिथड़े चिपके हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चक्रसेनपुर के पास एक महिला की चेहरे और सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा ही बता रही है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह चक्रसैनपुर गांव के पास पलवल की ओर जाने वाली सड़क पर एक महिला की कुचलकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला के शव के चिथड़े सड़क पर करीब 50 मीटर तक फैले पड़े थे। चेहरा और सिर समेत महिला के शरीर का कुछ हिस्सा सड़क पर चिपक गया था। इससे साफ है कि घटना के बाद महिला के शव से वाहन गुजरे थे और उसी कारण सड़क पर दूर तक चिथड़े चिपके हुए थे।
पुलिस ने महिला के शव को बड़ी मुश्किल सड़क से चिथड़े उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सुबह धुंध होने के चलते कम दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अलावा आसपास के गांव के प्रधानों समेत अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की बात मानी जाए तो यह सवाल अपने आप में काफी है कि रात में अकेली महिला कहां से आई। इसलिए आशंका है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य महिला को सड़क पर डालकर ट्रक से कुचल दिया होगा।
सड़क पर शव पड़े होने के कारण कोहरे में वाहन भी उससे गुजरे होंगे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के कंट्रोल रूम में संपर्क कर फुटेज निकलवाई जा रही है। उसके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।