फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman riding scooter hit by bus, admitted to AIIMS

Noida News: स्कूटी सवार महिला को बस ने मारी टक्कर, एम्स में भर्ती

Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman riding scooter hit by bus, admitted to AIIMS
दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस ने खांड गांव स्मृति वन के पास स्कूटी सवार महिला को पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




रोडवेज ऋषिकेश डिपो की बस यूके07पीए- 4368 रात को दिल्ली गई थी। दिल्ली से सुबह पांच बजे ऋषिकेश के लिए चली थी। सुबह 10 बजे खांड गांव स्थित स्मृति वन के सामने चालक ने एक स्कूटी को ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस की स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला प्रभा पत्नी राजू गुसाईं निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पेट में स्कूटी का हैंडल घुस गया। घटनास्थल पर मौजूद इंदिरानगर निवासी लोकेश झा ने तत्काल महिला को निजी कार से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय चिकित्सालय में महिला का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक रजत को हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

---



आठ दिन में तीन दुर्घटनाएं

ऋषिकेश में 31 अक्तूबर को रोडवेज की वर्कशाॅप से बाहर आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए थे। बस इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई थी। छह नवंबर को दिल्ली से ऋषिकेश आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने सत्यनारायण मंदिर के बाहर हाईवे पर खड़े ईंट से भरे ट्रक पर पीछे से टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए थे। शनिवार को दिल्ली से आ रही रोडवेज ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी।




---

कोट-



स्कूटी को ओवरटेक करने के दौरान महिला की स्कूटी अनियंत्रित हो गई थी। दुर्घटना में महिला घायल हो गई। महिला का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। - अबरार अहमद, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed