फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman raped in moving bus coming from Pratapgarh to Noida

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 08:23 PM IST
अवधेश कुमार माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Woman raped in moving bus coming from Pratapgarh to Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एसी स्लीपर बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई है। आरोप है कि चलती बस में चालक ने पिछली सीट पर मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया। नोएडा पहुंचकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वही मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग अभी फरार हैं। पुलिस ने बस को सीज कर लिया है और बस मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली महिला का पति नोएडा में रहते हैं। महिला अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे प्रतापगढ़ में नोएडा के लिए एक प्राइवेट एसी बस में सवार हुई। बस में दो चालक रतन व दीपक और कंडक्टर मयूरी था। इसके अलावा करीब दो दर्जन सवारी बस में बैठे थे। रात में जब बस लखनऊ से मथुरा वाली सड़क पर निकली तो उस वक्त दीपक बस चला रहा था।
विज्ञापन


 

आरोप है कि रात के वक्त महिला बस के सबसे पीछे वाली सीट पर सो रही थी तभी चालक रतन उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना फोन से नोएडा में दी। इसके बाद उसका पति अपने साथियों के साथ सेक्टर 18 पहुंच गया वहां महिला उतर गई और महिला के पति ने बस को रोकने का प्रयास। बस नहीं रुकी तो महिला के पति ने ऑटो से पीछा कर सेक्टर 62 के पास बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस की टीम ने बस को सीज कर लिया और मौके से चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया। 

मुख्य आरोपी रतन के साथ अन्य लोग फरार हो गए। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि नोएडा पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत ही कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बस मालिक की तलाश की जा रही है। महिला की मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि बस में जितने सहयात्री थे उनकी पहचान की जा रही है और उनके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed