फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered by live-in partner when she went to Hotel in Dadri Of Greater Noida

Murder: महिला को पहले छत से फेंका, फिर लिव इन पार्टनर ने बेटे के सामने ईंट से कुचलकर मार डाला; होटल जाने को...

Thu, 05 Oct 2023 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसके लिव इन पार्टनर पर लगा है। महिला दो साल से आरोपी के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। होटल जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Woman murdered by live-in partner when she went to Hotel in Dadri Of Greater Noida
लिव इन पार्टनर ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी में मंगलवार रात महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर लगा है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बेटे ने आरोपी को रोका तो उसको भी मारने दौड़ा। प्रशांत ने कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अभी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी। उनका बेटा प्रशांत है। वर्ष 2021 में मीनू का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह बेटे के साथ सूरजपुर में रहने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बुलंदशहर के लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे। 

आरोप है कि दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। चार दिन पहले मीनू के होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए  मीनू को कमरे से बाहर बुलाया। 

 

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर कपिल ने महिला को छत से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर जा गिरी। बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि जब उसकी मां गिर गई तो अंकल ने नीचे जाकर ईंट से मां पर वार करने शुरू कर दिए। 

 

आवाज सुनकर वह भी बाहर आया। प्रशांत ने बताया कि कपिल उसकी मां पर ईंट से वार कर रहा था और जब उसने रोका तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

होटल में जाने पर शुरू हुआ था विवाद
जांच में पता चला है कि चार दिन पहले मीनू नगर के एक होटल में गई थी। इसकी जानकारी कपिल को लगी तो वो भी वहां पहुंच गया। वहां दोनों में काफी विवाद हुआ। होटल संचालक ने मामला शांत कराया। प्रशांत का कहना है कि मां होटल में मेरठ से आई अपनी महिला मित्र से मिलने गई थी। उसी ने मां को बुलाया था। 

 

प्रथम दृष्टया दी शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी कपिल की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से कुचलने की बात आएगी तो मामला हत्या में दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सार्थक सेंगर, एसीपी दादरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed