{"_id":"648be2c8ea0ba018dc083bde","slug":"woman-given-all-out-for-not-giving-innova-and-rs-11-lakh-in-dowry-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों की करतूत: इनोवा व 11 लाख रुपये न देने पर महिला को पिलाया ऑल आउट, पैसों की भूख ने बनाया हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभियों की करतूत: इनोवा व 11 लाख रुपये न देने पर महिला को पिलाया ऑल आउट, पैसों की भूख ने बनाया हैवान
Fri, 16 Jun 2023 09:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:49 AM IST
सार
पुलिस को दी गई शिकायत में ज्योति ने कहा है कि उसका विवाह दिल्ली निवासी विशाल बैसोया से वर्ष 2020 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव निवासी ज्योति को ससुरालियों ने दहेज में इनोवा व 11 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ऑल आउट पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में ज्योति ने कहा है कि उसका विवाह दिल्ली निवासी विशाल बैसोया से वर्ष 2020 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
आरोपी कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मामले में दोनों पक्षों की तीन बार पंचायत भी हो चुकी है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति व अन्य ससुरालियों ने ज्योति को ऑल आउट पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के बाद उसकी जान बची।
विज्ञापन