{"_id":"61aa2d71c92061447201b72e","slug":"woman-gave-false-information-about-robbing-16-lakhs-arrested-noida-news-noi619251245","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी 16 लाख लूटने की झूठी सूचना, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दी 16 लाख लूटने की झूठी सूचना, गिरफ्तार
विज्ञापन
16 लाख की सूचना देने के बाद आरोपी से पूछताछ करती पुलस। अमर उजाला
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर निवासी एक महिला ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। दिनदहाड़े वारदात से जिले सहित लखनऊ तक के अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने लगे, लेकिन जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर से 16.67 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला ने झूठी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला और प्रॉपर्टी डीलर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बीटा-2 पुलिस के अनुसार, दिव्यांग राजरानी ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी कि अमेज कार सवार बदमाश ने अल्फा कामर्शियल बेल्ट के पास उससे 16 लाख रुपये लूट लिए हैं। महिला ने कार का नंबर भी बताया। इस पर आसपास के चौकी व थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। कुछ ही देर में 16 लाख रुपये लूटने की सूचना पुलिस के निजी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जिले में फैल गई। मामले को लेकर अधिकारी थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई का निर्देश देने के कुछ देर बाद ही अपडेट लेने लगे। बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बताए नंबर के आधार पर कार सवार की तलाश शुरू की।
कुछ ही देर में पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि राजरानी मूलरूप से बुलंदशहर के किसौली गांव की रहने वाली है। महिला ने वर्ष 2014 में बुलंदशहर के ही पड़ोसी गांव के विवेक सिरोही को एक प्लॉट खरीदने की एवज में 16.67 लाख रुपये दिए थे। दोनों के परिजनों के दखल के बाद महिला को चार लाख रुपये लौटा दिए गए थे।
विज्ञापन
थाने में भी हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, राजरानी और विवेक को जब थाने लाया गया तो रुपयों के विवाद को लेकर फिर झगड़ा करने लगे। विवेक का कहना था कि जिस दौरान रुपये दिए गए थे, वह प्रॉपर्टी डीलिंग न करके अचार का व्यापार करता था और रुपये उसने लौटा दिए थे। झूठी सूचना देने और थाने में झगड़ा करने पर दोनों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।