{"_id":"61ae621aeb0035345f30c5ff","slug":"woman-dies-after-falling-from-eighth-floor-in-greno-west-accused-of-murder-grnoida-news-noi619870378","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में आठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में आठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
करुणा शर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इकोविलेज-1 सोसाइटी में रविवार रात एक महिला की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली घूमने जाने की जिद कर रही थी। इस बात को लेकर विवाद हुआ और उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी करुणा का विवाह दो वर्ष पूर्व देवी शरण से हुआ था। देवी शरण और करुणा इकोविलेज-1 सोसाइटी में रह रहे थे। सुबह करुणा की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजन को घटना की सूचना दी। परिजनों ने करुणा के पति पर हत्या का आरोप लगाया पुलिस के मुताबिक महिला के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो दिसंबर को कॉल कर बोली-पापा मुझे यहां से ले जाओ
मुरैना निवासी अरुचि शर्मा ने बताया कि देवीशरण एक निजी कंपनी में जॉब करता था। कुछ माह से वह करुणा को अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर परेशान कर रहा था। इसके चलते वह दिवाली पर लगभग एक माह के लिए करुणा को अपने साथ ले गए थे। लेकिन देवीशरण और उसके परिजन ने भरोसा देकर उसे वापस बुलाया था। इसके बावजूद दो दिसंबर को करुणा ने अपने पिता को कॉल कर रोते हुए कहा कि ’पापा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे।’ आरोप है कि या तो करुणा की हत्या कर उसे आठवीं मंजिल से फेंका गया है या फिर धक्का देकर उसकी हत्या की गई है।