फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman cheated by pretending to redeem reward points

रिवाॅर्ड प्वाइंट रिडीम कराने का झांसा देकर महिला को ठगा

Thu, 21 Jul 2022 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated by pretending to redeem reward points
नोएडा। बैंक के रिवॉर्ड प्वाइंट को रिडीम कराने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने महिला से 40 हजार रुपये ठग लिए, वहीं क्रेडिट कार्ड शुरू कराने के नाम पर ठगों ने महिला से 98 हजार ऐंठ लिए। दोनों मामलों में कोतवाली सेक्टर-58 और सेक्टर-24 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-62 निवासी अपूर्वा नंदा ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर एक मैसेज आया था। इसमें उनके बैंक खाते के रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम करने की बात लिखी थी। मैसेज में एक लिंक भी दिया गया था। कुछ देर बाद एक महिला फोन कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और मैसेज में आए लिंक को क्लिक करने के लिए कहा। क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इस दौरान ठग ने खाते से यूपीआई के जरिए 40 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, सेक्टर-12 निवासी पुष्पा देवी के पास बैंक कर्मचारी बनकर साइबर जालसाज ने फोन किया। उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड होल्ड पर है और कार्ड शुरू करने के लिए एक एप डाउनलोड करना होगा। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद ठग ने ऑनलाइन 5 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। पांच रुपये ट्रांसफर करते ही उसके खाते से 98 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

लिंक भेजकर खाते से निकाले रुपये
साइबर ठगों ने सदरपुर निवासी प्रिंस कुमार को एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 95,353 रुपये निकल गए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। इसके अलावा सेक्टर-104 स्थित महर्षि नगर निवासी वीरेंद्र कटियार के क्रेडिट कार्ड से 50,130 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है रिवार्ड प्वाइंट
क्रेडिट या डेबिट कार्ड के अधिक इस्तेमाल करने के प्रोत्साहन के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत कार्ड के उपयोग के दौरान एक निश्चित अंक जमा होते जाते हैं। इसके बाद ठीकठाक अंक जमा होने के बाद बैंक की तरफ से कुछ लाभ, कैशबैक और इनाम दिए जाते हैं। इसके लिए रिवॉर्ड प्वाइंट को रिडीम किया जाता है।
हमेशा बरतें सावधानी
- किसी अज्ञात कॉलर पर विश्वास नहीं करें और उन्हें अपनी कोई जानकारी नहीं दें।
- किसी से ओटीपी, खाता नंबर, पैन नंबर, आधा नंबर और पासवर्ड आदि शेयर नहीं करें।
- कैश बैक या डिस्काउंट ऑफर को लेकर किसी मैसेज और व्हासट्सएप चैट पर विश्वास नहीं करें।
- बैंक आपसे कभी भी ओटीपी की जानकारी नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed