फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Without tag vehicals moved from booth no 1 and 10

बिना टैग वाले वाहन एक व 10 नंबर बूथ से निकलेंगे

Wed, 20 Nov 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Without tag vehicals moved from booth no 1 and 10
दादरी में फास्ट टैग के ट्रायल के समय लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : Grnoida
बिना टैग वाले वाहन एक व 10 नंबर बूथ से निकलेंगे
विज्ञापन

दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बिना टैग लगी गाड़ियों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जिन वाहनों पर फास्ट टैग नहीं होगा, वह बूथ संख्या एक और 10 से निकलेंगे। जबकि अन्य बूथों से फास्ट टैग वाली गाड़ियों को निकाला जाएगा। मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वहीं, 1 दिसंबर से टोल प्लाजा से केवल फास्ट टैग लगे वाहन ही निकल सकेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुहारली टोल प्लाजा से रोजाना 24 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर आगामी एक दिसंबर से फास्ट टैग लगे वाहनों को ही पास करने का निर्देश दिया है। बिना टैग वाली गाड़ियों को दो गुना टोल देने पर ही पास किया जाएगा। मंगलवार से बिना टैग की गाड़ियों का टोल प्लाजा पर मॉक ड्रिल लाइन ट्रायल शुरू किया गया है। टोल प्लाजा के बूथ संख्या एक और 10 से ही बिना टैग लगी गाड़ियां पास की जाएंगी। अन्य बूथों से फास्ट टैग वाली वाहनों को निकाला जाएगा। मॉक ड्रिल प्रतिदिन दो घंटे तक चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों को टैग लगवाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही जल्द से जल्द गाड़ी में फास्ट टैग लगवाने को जागरूक किया जाएगा। टोल प्लाजा के फाइनेंस सहायक जनरल मैनेजर सिद्धार्थ मिश्रा का कहना है कि फास्ट टैग टोल प्लाजा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल कंपनी की एजेंसी आदि पर दिया जाएगा। एनएचएआई के आदेशानुसार एक दिसंबर से यह योजना चालू की जाएगी। ट्रायल को शुरू कराने के लिए सभी टोल कर्मचारियों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed