{"_id":"625882493afb02695b220f1e","slug":"with-the-help-of-class-x-student-police-found-a-two-and-a-half-year-old-child-noida-news-noi6429687146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा की मदद से पुलिस ने ढाई साल के बच्चे को ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की छात्रा की मदद से पुलिस ने ढाई साल के बच्चे को ढूंढा
विज्ञापन
बच्ची को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। गिझोड़ गांव निवासी ढाई साल का बच्चा बुधवार रात को लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर बच्चे को तड़के साढ़े चार बजे ढूंढ लिया। बच्चा 10वीं में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को मिला था। बच्ची ने उसे घर में रख लिया था। पुलिस जब आसपास पहुंची तो छात्रा व परिजनों ने बच्चे को सौंप दिया। डीसीपी राजेश एस ने छात्रा को एक प्रशस्ति पत्र सौंपा है। पुलिस कमिश्नर भी उसे सम्मानित करेंगे।
पुलिस के अनुसार, गिझोड़ निवासी दामोदर कुमार गौतम रंगाई पुताई का काम करते हैं। उनका ढाई साल का बेटा बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे लापता हो गया। एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों ने अभियान चलाया और दामोदर के घर से लेकर आसपास के करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। करीब सात घंटे के बाद घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक झुग्गी में बच्चा मिला।
डीसीपी राजेश एस ने बताया कि बच्चा घूमता हुआ करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चला गया था। झुग्गी में रहने वाली छात्रा कशिश की नजर मासूम पर पड़ी तो वह उसे घर ले गई और मां-पिता को जानकारी दी। रात अधिक होने से कशिश व परिजन पुलिस को सूचित करने के लिए सुबह होने का इंतजार करने लगे। पुलिस की टीम करीब साढ़े चार बजे वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी राजेश एस ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कशिश ने जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया: पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में रातभर चलाए अभियान पर खुशी जताते हुए कहा कि पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर काम कर रही है। कशिश ने जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया है। इतनी छोटी उम्र में उसने परिपक्वता का परिचय देते हुए ढाई साल के बच्चे को घर में रखा और पुलिस को सौंप दिया। कशिश के पिता रिक्शा चालक हैं।