फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With 57 new cases, the figure of infected is 26 thousand.

57 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार पर

Mon, 29 Mar 2021 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
With 57 new cases, the figure of infected is 26 thousand.
नोएडा। जिले में नए कोरोना केस मिलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। रविवार को 57 नए मरीज मिले। यह 2021 में अब तक एक दिन में नए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 57-57 नए मरीज मिले हैं। वहीं सर्वाधिक नए 439 मरीज लखनऊ में मिले। राहत की बात यह है कि गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटों के दौरान 12 लोग ठीक भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 26010 पहुंच गई है। इनमें से 25642 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 91 लोगों की महामारी से मौत हुई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या के आधार पर जिले का प्रदेश में पांचवां स्थान बना हुआ है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

अप्रैल में बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार
अप्रैल माह के टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इस बार आयु सीमा में छूट मिलने से टीका लगवाने वालों की संख्या में इजाफा होगा। मार्च की तुलना में अप्रैल के दौरान करीब एक लाख अधिक लोगों को टीके लगाए जाएंगे। बुजुर्गों का टीकाकरण तेज गति से होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण अब भी विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है। शासन द्वारा विभाग को टीकाकरण का नया लक्ष्य भेज दिया गया है जो कि मार्च की तुलना में काफी अधिक है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दूसरी ओर टीका लगवाने वालों की आयु में एक अप्रैल से छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अप्रैल में हमें 1 लाख 62 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। लाभार्थी बढ़ाने के लिए हमने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन से अनुमति मिलने पर टीकाकरण करने वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर 150 तक की जा सकती है। हर सरकारी व निजी अस्पताल में छह से सात दिन टीकाकरण प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। हमारे पास निर्धारित संख्या में वैक्सीन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed