फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With 138 crores, Greno West will be jam-free, travel will be easy

138 करोड़ से ग्रेनो वेस्ट होगा जाममुक्त, आसान होगा सफर

Wed, 06 Apr 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
With 138 crores, Greno West will be jam-free, travel will be easy
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा को जाम मुक्त करने की योजना के सिरे चढ़ने की उम्मीद जगाई है। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए 138 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। योजना पूरी होने पर इससे किसान चौक, परी चौक, एलजी चौक, पीथ्री चौक पर लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल ग्रेटर नोएडा बसाने के समय शहर को पूरी तरह जाममुक्त होने का सपना देखा गया था, लेकिन आबादी और वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम की समस्या पैदा हो गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर) पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी राइट्स ने रिपोर्ट बनाकर प्राधिकरण को सौंप दी है।
विज्ञापन

किसान चौक पर अंडरपास बनाने में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे और बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है। पीथ्री गोलचक्कर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने का प्लान भी बना लिया है। रेडिसन के सामने सेक्टर पी थ्री के बीच ब्रिज बनाया जाएगा। इसके निर्माण से कासना की ओर से आने वाले वाहन पी थ्री गोलचक्कर जाए बिना ही एक्सप्रेसवे- जीरो प्वाइंट की तरफ जा सकेंगे। इससे पी थ्री चौक पर लगाने वाला जाम खत्म हो जाएगा। इस योजना पर प्राधिकरण 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। परी चौक पर खड़ी होने वाली बसों की समस्याओं को दूर करने के लिए बस-वे बनाया जाएगा और करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी चौक से सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे
एलजी चौक से लोग नॉलेज पार्क शारदा यूनिवर्सिटी के बराबर होते हुए नोएडा के सेक्टर-146 जा सकेंगे। इसके लिए हिंडन पर निर्माणाधीन पुल के लिंक रोड को बनाने के लिए 26 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। इससे न सिर्फ एलजी बल्कि नोएडा-छलेरा दादरी रोड पर भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। परी चौक पर जाए बिना ही लोग नोएडा सेक्अर-146 पहुंच जाएंगे। इससे ईंधन और समय भी कम लगेगा।

20 करोड़ से बनेंगे 7 एफओबी, नहीं लगेगा जाम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में 7 फुटओवर ब्रिज बनाएगा। सूरजपुर-कासना रोड पर कैलाश अस्पताल के सामने, कलेक्ट्रेट के सामने और जगत फार्म के सामने सड़क पार करने के कारण अक्सर हादसे होते हैं और जाम भी लगता है। एफओबी के बाद जाम की समस्या दूर हो जाएगी। फुटओवर ब्रिज बनाने पर करीब 20 करोड़ खर्च आएगा। तीन फुटओवर ब्रिज का टेंडर भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed