{"_id":"5d0d1df58ebc3e079f1b3912","slug":"wife-with-lover-planned-husband-murder-noida-news-noi4448618132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई थी इलेक्ट्रिशियन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई थी इलेक्ट्रिशियन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई थी इलेक्ट्रिशियन की हत्या
नोएडा। सेक्टर-132 में बृहस्पतिवार सुबह एक्सप्रेसवे के पास इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक पंकज की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने दस लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी। आरोपियों में एक बारहवीं का छात्र है। इसी ने प्रेमिका पर खर्च करने के लिए पैसे की चाहत में पंकज पर गोली चलाई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि फैजाबाद निवासी पंकज मिश्रा (30) जेपी कॉसमॉस में इलेक्ट्रिशियन था। जांच में पता चला कि पंकज की पत्नी शैला मिश्रा उर्फ निधि फेज टू में एक बिल्डर के दफ्तर में नौकरी करती है। दफ्तर के पास ब्रह्मपुरी राजस्थान निवासी सुरेश सिद्धवानी का इलेक्ट्रिकल उपकरण का कारोबार है। ढाई साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक साल पहले पंकज को व्हाट्सएप चैट से दोनों के बीच अवैध संबंधों का पता चला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं, सुरेश ने शैला से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। शैला ने भी कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। लेकिन पंकज पत्नी को साथ ही रखना चाहता था। तंग आकर पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। पंकज का एक सात साल का बेटा भी है। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अब वह चाचा के साथ रहेगा। पुलिस ने बच्चे को चाचा को सौंप दिया है।
50 हजार एडवांस दिए
पंकज की हत्या की योजना बनाने के बाद सुरेश ने परिचित फेज टू निवासी इंद्रजीत से बात की। इंद्रजीत भी इलेक्ट्रिशियन है। उसने पंकज को मारने के लिए दस लाख रुपये की सुपारी ले ली। सुरेश ने इंद्रजीत को पचास हजार रुपये एडवांस भी दे दिया। इसके बाद इंद्रजीत ने अपने परिचित बागपत निवासी मोनू कुमार चौधरी और उसके दोस्त सूरज तंवर को इस बारे में बताया। इंद्रजीत ने मोनू और सूरज को 5 लाख रुपये देने बात कही थी।
प्रेमिका पर खर्च के लिए 12वीं के छात्र ने मारी गोली
योजना के मुताबिक, घटनास्थल पर सूरज व मोनू को जाना था। सूरज 19 साल का है। उसकी प्रेमिका भी है। उसे प्रेमिका पर खर्च करने के लिए पैसों की जरूरत थी तो उसने गोली मारने के लिए हामी भर दी। सूरज को ढाई लाख रुपये मिलने थे। बृहस्पतिवार सुबह पंकज साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। तभी सूरज और मोनू ने पंकज को रोक लिया। जब तक पंकज कुछ समझ पाता बाइक पर पीछे बैठे सूरज ने छाती में गोली मार दी।