फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife was murdered when the secret of third marriage was revealed, arrested

तीसरी शादी का राज खुलने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Wife was murdered when the secret of third marriage was revealed, arrested
नोएडा। सेक्टर-49 पुलिस ने 6 अगस्त को सर्फाबाद में एक कमरे में महिला फातिमा का शव मिलने के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में बांग्लादेश निवासी पति बाबुल मियां को गिरफ्तार किया है। बाबुल ने फातिमा से तीसरी शादी की थी। तीसरी शादी और पति के बांग्लादेशी होने का राज खुलने पर फातिमा अलग रहने लगी थी। राज खुलने के डर से बाबुल ने ही फातिमा की हत्या की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सर्फाबाद में 6 अगस्त को पश्चिम बंगाल निवासी फातिमा बीबी का शव मिला था। पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी नूर हसन से हुई थी, लेकिन बाबुल मियां से प्रेम प्रसंग होने पर करीब चार साल पहले फातिमा ने नूर हसन से तलाक ले लिया था। इसके बाद बाबुल के साथ नोएडा में रहने लगी थी। करीब तीन साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद फातिमा को पता चला कि बाबुल ने उससे तीसरी शादी की है। उससे पहले वह दो शादियां कर चुका है और वह बांग्लादेशी नागरिक है। आरोपी ने पहली शादी बांग्लादेश और दूसरी पश्चिम बंगाल में की थी। इस बात से वह नाराज हो गई और एक अन्य व्यक्ति के साथ संपर्क में आ गई।
विज्ञापन

जुलाई में फातिमा बाबुल को छोड़कर सर्फाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। करीब एक माह बाद बाबुल ने फातिमा को तलाश लिया। पांच अगस्त को बाबुल उसके कमरे पर पहुंच गया। बाबुल के आने के बाद फातिमा के साथ रह रहा व्यक्ति भाग गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि फातिमा उसके बांग्लादेशी होने का राज खोल देगी। इसी कारण दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में था। उसके पास से पासपोर्ट और वीजा के अलावा दो अलग-अलग स्थानों के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेझा के पते पर कैसे बन गया पासपोर्ट
बाबुल मियां की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने फातिमा हत्याकांड का तो खुलासा कर दिया, लेकिन अहम बात यह है कि आरोपी का पासपोर्ट कैसे बन गया। मामले में अधिकारी अभी चुप्पी साधे हैं। आरोपी गेझा गांव में किराए के मकान में रहता था। इसी पते पर उसने पासपोर्ट बनवा लिया। अधिकारियों का कहना है कि इसमें निश्चित रूप से चूक हुई है। पासपोर्ट आवेदन सत्यापन के दौरान ही मूल पते की जांच करानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed