फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wife killed her husband over property dispute in noida

नोएडा : साजिश रचकर महिला ने पति की हत्या कर नहर में फिकवाया, लाश ठिकाने लगाने के लिए दिए 5 लाख

Sat, 24 Jul 2021 09:22 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

संजय भाटी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अजीत के प्लाट का 55 लाख रुपये में सौदा किया था। दस लाख रुपये पूर्व में दिए गए थे और शेष 45 लाख रुपये 21 जून को अजीत और कविता के संयुक्त बैंक खाते में डाले थे। इनमें से लगभग 13 लाख रुपये कविता से चेक के माध्यम से अपने एक रिश्तेदार के खाते में स्थानांतरित किए। जब परिजन ने खातों की पड़ताल की तो उनका शक गहरा गया। 
 

विज्ञापन
wife killed her husband over property dispute in noida
मृत पति और आरोपी पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के शहदरा गांव से 27 जून को लापता हुए युवक अजीत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की पत्नी ने अपने एक रिश्तेदार के संग साजिश रचकर 27 जून को ही किरायेदार व उसके साथी की मदद से हत्या करा दी और शव नहर में फिकवा दिया। शक होने पर परिजन व पुलिस ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अजीत की पत्नी कविता, किरायेदार मोहित व उसके साथी पर केस दर्ज कर शव की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहदरा गांव निवासी संजय भाटी ने बताया कि वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और गुरुग्राम में रहते हैं। उनके चाचा का बेटा 35 वर्षीय अजीत पत्नी कविता व परिवार के साथ गांव में रहता था। अजीत नशे का आदी था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। 27 जून को अजीत अचानक लापता हो गया था। अजीत को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। परिजन ने सूरजपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। अजीत की पत्नी कविता उसके लापता होने के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे रही थी। अजीत घर से अपनी स्कूटी, मोबाइल, पर्स आदि सामान भी लेकर नहीं गया था। इसके चलते कविता पर संदेह होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व परिजन ने कविता से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


रुपयों की बंदरबांट हुई तो हुआ खुलासा
संजय भाटी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अजीत के प्लाट का 55 लाख रुपये में सौदा किया था। दस लाख रुपये पूर्व में दिए गए थे और शेष 45 लाख रुपये 21 जून को अजीत और कविता के संयुक्त बैंक खाते में डाले थे। इनमें से लगभग 13 लाख रुपये कविता से चेक के माध्यम से अपने एक रिश्तेदार के खाते में स्थानांतरित किए। जब परिजन ने खातों की पड़ताल की तो उनका शक गहरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता बोली, रिश्तेदार मुख्य साजिशकर्ता
परिजन ने कविता के बयान की एक वीडियो शेयर की है। इसमें कविता अपने रिश्तेदार पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगा रही है। कविता का कहना है कि वह उनके घर दूध लेने जाती थी। उसी दौरान उसने अजीत को मरवाने की बात कही थी। इसके बाद घटना की रात रिश्तेदार ने ही किरायेदार मोहित को रस्सी लेकर भेजा था। मोहित ने रस्सी से गला दबाकर अजीत की हत्या की और बाइक पर शव लेकर नहर में फेंक आया। मोहित को इस काम के लिए पांच लाख रुपये देने का सौदा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed