फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife hit the head of an engineer husband, death

पत्नी ने इंजीनियर पति के सिर पर मारा बट्टा, मौत

Fri, 28 May 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wife hit the head of an engineer husband, death
नोएडा। भंगेल में रहने वाली एक महिला ने पति से विवाद के बाद उसके सिर पर सिलबट्टा से वार कर दिया। इससे पति की मौत हो गई। मृतक इंजीनियर था। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल के रहने वाले गंगा बहादुर (32) भंगेल में एक सोसाइटी में पत्नी कमला के साथ रहते थे। गंगा बहादुर फेज 2 स्थित मोबाइल बनाने वाली कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

बुधवार रात को गंगा बहादुर और पत्नी कमला के बीच किसी बात पर वाद विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ गया और इससे नाराज होकर कमला ने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से गंगा बहादुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम अब्दुल कादिर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
6 मई को ककराला गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी सुशीला उसके प्रेमी मनोज, आकाश और राजेश को गिरफ्तार किया है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार को डीएससी रोड से चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की टीम ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोतवाली फेज टू के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि 6 मई की रात ककराला में संतराम की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच पता चला है कि संतराम अपनी पत्नी सुशीला के साथ ककराला में किराए पर रहते थे। संतराम ने करीब 18 वर्ष पहले 5 बच्चों की मां सुशीला से प्रेम विवाह किया था। सुशीला ने अपने पहले पति लालाराम और बच्चोें को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 18 साल से संतराम और सुशीला साथ रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सुशीला का मनोज नामक एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी जानकारी होने पर संतराम ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर सुशीला और मनोज ने संतराम की हत्या की योजना बनाई। योजना में मनोज ने अपने भाई आकाश और रिश्तेदार राजेश को शामिल कर लिया था। योजना के मुताबिक 6 मई की रात को तीनों आरोपी संतराम के कमरे पर पहुंचे। इस दौरान सुशीला ने दरवाजा अंदर से खोल दिया था। इसके बाद मनोज, आकाश और राजेश ने ईंट से वार कर संतराम की हत्या कर दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने ककराला छोड़ दिया और दूसरे गांव में किराए पर रहने लगे। जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed