फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife hangs herself from fan in Noida husband both legs are broken

दीपक से छूटा नेहा का साथ: नोएडा में पंखे से फंदा लगाकर पत्नी ने दी जान, पति के दोनों पैर टूटे

Mon, 02 Jan 2023 07:44 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 07:44 PM IST
सार

सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-52 में रहने वाली 28 वर्षीय नेहा की शादी करीब पांच साल पहले दीपक के साथ हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में मैनेजर है।

विज्ञापन
Wife hangs herself from fan in Noida husband both legs are broken
पति के दौनों पैर टूटे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-52 में रहने वाली एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी को फंदे पर झूलते देख पति छत से कूद कमरे में उसे बचाने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसका भी पैर टूट गया। उसका अभी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है।

विज्ञापन

सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-52 में रहने वाली 28 वर्षीय नेहा की शादी करीब पांच साल पहले दीपक के साथ हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में मैनेजर है। दोनों पति-पत्नी सेक्टर 52 में रहते थे। दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था। जिससे नाराज होकर नेहा ने 31 दिसंबर की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसी समय दीपक ड्यूटी से घर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने नेहा को पंखे से फंदे पर लटके हुए देखा तो दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। मगर दरवाजा अंदर से बंद था। दीपक मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से कूदकर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। दीपक ने किसी तरह पत्नी को फंदे से उतारा और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

वहीं, छत से कूदने पर दीपक के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव था। मृतका के परिजन ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed