फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife calls police after seeing husband murdered in his sleep in Noida

दो सपने: नींद में पति को हत्या करते देख बुलाई पुलिस, घरवाला बोला- वो गैर मर्द से बनाती थी संबंध इसलिए रखा चाकू

Sat, 10 Jun 2023 05:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

पत्नी के सपने में पति उसकी मां की चाकू से गला काट रहा था। सपना टूटते ही वह उठ बैठी। पति उसके पास ही सो रहा था।

विज्ञापन
Wife calls police after seeing husband murdered in his sleep in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा थाना फेज दो क्षेत्र निवासी महिला ने सपने में पति को हत्या करता देखकर पुलिस बुला ली। शिकायत मिलते ही गुरुवार रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि वहां मामला कुछ और निकला।

विज्ञापन

फेज दो क्षेत्र निवासी महिला ने गुरुवार रात एक सपना देखा। सपने में पति उसकी मां की चाकू से गला काट रहा था। सपना टूटते ही वह उठ बैठी। पति उसके पास ही सो रहा था। उसने पति के तकिए के नीचे तलाशी ली। तकिए के नीचे चाकू मिलने पर उसने पुलिस को फोन कर शिकायत की। शिकायत में उसने कहा कि पति उसकी मां की हत्या के नियत से तकिए के नीचे चाकू लेकर बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला की मां सैंकड़ों किलोमीटर दूर रहती है। वहीं पूछताछ में पति ने बताया कि उसे लगातार बुरा सपना आ रहा था। सपने में उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति से संबंध बनाती थी। 

विज्ञापन

एक तांत्रिक की सलाह पर उसने तकिए के नीचे लोहे का चाकू रखकर सोना शुरू किया था। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में केस नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed