फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife and minor daughter gang-raped in front of husband in moradabad Rape incidents in Amroha and Muzaffarnagar

यूपी: पति के सामने पत्नी और नाबालिग बेटी से किया गैंगरेप, पढ़ें अमरोहा और मुजफ्फरनगर में हुई हैवानियत की खौफनाक घटनाएं

Wed, 16 Jun 2021 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 11:06 AM IST
सार

यूपी में महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मासूम बच्चियों को हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में मुरादाबाद, अमरोहा और मुजफ्फरनगर में हुई दुष्कर्म की वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। जानिए वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी

विज्ञापन
Wife and minor daughter gang-raped in front of husband in moradabad Rape incidents in Amroha and Muzaffarnagar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। कहीं हत्या तो कहीं उन्हें हवस का शिकार बनाया जा रहा है। मुरादाबाद जिले में पति के सामने ही पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदों ने हैवानियत की। अमरोहा और मुजफ्फरनगर में भी नाबालिग बच्चियों को हवस का शिकार बनाया गया है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद के बिलारी इलाके के एक गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 12 जून की रात तीन अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए और आरोपियों ने उसे बांधकर डाल दिया। ग्रामीण का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसकी पत्नी और 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी घर से सामान भी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण का यह भी आरोप है कि तीनों युवकों ने जाते समय किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि आरोपियों में से एक युवक की गांव में ही रिश्तेदारी भी है, जिसे वह सामने आने पर पहचान सकता है। वहीं पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉकसो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

अमरोहा: खेत पर जा रही नाबालिग को लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म

अमरोहा के मंडी धनौरा में खेत पर जा रही नाबालिग को लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म व वीडियोग्राफी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग मंगलवार की सुबह अपने खेत पर जा रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में ही गांव का एक युवक बाइक लेकर किशोरी को मिल गया। उसने किशोरी को उसके खेत पर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि युवक उसे उसके खेत पर ना ले जाकर जंगल में ले गया। वहां पहले से ही मौजूद बाइक सवार युवक के दोस्त ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली। दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर काविंद्र व दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
 

मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी पीड़िता

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना इलाके के एक गांव में मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दूसरे वर्ग के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार शाम की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम अपनी मां के साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां उसकी तलाश करने के बाद घर लौटी और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजन किशोरी की तलाश कर ही रहे थे कि वह बदहवास हालत में घर लौट आई। पूछताछ में किशोरी ने गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक अबु बकर पर जंगल में नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने और गांव निराना रजबहे की पुलिया पर स्थित पुराने भवन में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अबु बकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed