फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Who is SP leader who slapped Maulana Sajid Rashidi in the news studio

'सही से इलाज कर दिया': कौन है मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मारने वाला नेता? वीडियो जारी कर बताई मारने की वजह

Tue, 29 Jul 2025 08:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 08:34 PM IST
सार

मौलाना साजिद रशीदी की अश्लील टिप्पणी पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने सख्त नाराजगी जताते हुए निंदा की। संगठन ने मौलाना रशीदी को सियासी दलाल करार देते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार जरूरी बताया।

विज्ञापन
Who is SP leader who slapped Maulana Sajid Rashidi in the news studio
मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मारने वाला कुलदीप भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

कौन है मौलाना को थप्पड़ मारने वाला सपा नेता
एक टीवी न्यूज चैनल पर मौलाना रशीदी एक डिबेट में शामिल होने पहुंचे थे। डिबेट में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी अपने साथियों संग पहुंचे थे। डिबेट खत्म होने के बाद कुलदीप अपने साथियों संग मौलाना के करीब जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। वारदात के बाद कुलदीप भाटी का एक एक्स पर पोस्ट आता है जिसमें वह कहते हैं भारत की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने वाली डींपल यादव के खिलाफ एक मौलाना ने अभद्र टिप्पणी की है। आज वो एक डिबेट में बैठे और हम भी वहीं थे। वहां पर भी मौलना ने आज डींपल यादव के खिलाफ कई बार अभद्र टिप्पणी की। तो आज मौलाना का सही से इलाज कर दिया गया है और आगे भी इसी तरह इलाज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद
घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया। 

विज्ञापन

लखनऊ में पहले से दर्ज है मौलाना पर केस
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने इसे महिला अपमान का मुद्दा बनाकर सपा पर निशाना साधा, जबकि सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी उतना ही जोर देना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौलाना ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है

पसमांदा मुस्लिम समाज नाराज
मौलाना साजिद रशीदी की अश्लील टिप्पणी पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने सख्त नाराजगी जताते हुए निंदा की। संगठन ने मौलाना रशीदी को सियासी दलाल करार देते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार जरूरी बताया। लालबाग स्थित कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने डिंपल यादव की मस्जिद में मौजूदगी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी की गई अशोभनीय, अश्लील और नारी-विरोधी टिप्पणी को सियासी दलाली की इंतहा और इस्लामी मूल्यों का घोर अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि मौलाना रशीदी मजहब का चोला ओढ़ कर टीवी स्टूडियो में कट्टरपंथी ठेकेदारों की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और सत्ता के इशारे पर समाज को गुमराह करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed