फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   white strip missing mainways in the district

मुख्यमार्गों से सफेद पट्टी गायब, हादसों का डर

Fri, 01 Jan 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
white strip missing mainways in the district
गुरुग्राम अलवर मार्ग से गायब सफेद पट्टी - फोटो : Mewat
जिले में मुख्यमार्गों से सफेद पट्टी गायब, हादसों का डर
विज्ञापन

अंतराम खटाना
नूंह। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले की सड़कों पर सफेद पट्टी बनाई गई थी। लेकिन, प्रशासन की अनदेखी के कारण कई मुख्यमार्गों से सफेद पट्टी गायब है। इससे लोगों को हादसे का डर बना रहता है। इसके अलावा जिले के अन्य मार्गों पर गतिरोध से पूर्व लगाए गए सांकेतिक चिह्न भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई जगहों से पूरी तरह गायब भी हैं। इस संबंध में कई बार लोग शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर सफेद पट्टी न दिखने के कारण दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। रात के समय सफर करने में और भी दिक्कतें आती हैं। बता दें कि जिले में बीते कई दिनों से कोहरा बढ़ गया है। इस कारण वाहन चालकों को मार्गों पर यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के नेशनल हाईवे गुरुग्राम-अलवर से लेकर स्टेट हाईवे तक की सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। ऐसे में सफेद पट्टी न दिखने के कारण हादसों का डर बना रहता है। सफेद पट्टी होने से वाहन चालक अपने वाहनों को कंट्रोल कर आसानी से चला सकते हैं। इससे हादसे भी कम होते हैं।
विज्ञापन

सड़कों से स्ट्रीट लाइट भी गायब
जिला मुख्यालय के नूंह शहर में पलवल रोड से लेकर गुरुग्राम-अलवर हाईवे के खेड़ा मोड़ तक स्ट्रीट लाइट गायब हो चुकी हैं। लेकिन, प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस बारे में पता कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर 169 लोगों की मौत
जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन कोहरा बढ़ने से कई गुना खतरा बढ़ गया है। गुरुग्राम- अलवर हाईवे पर वर्ष 2017 में 545 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 247 लोगों की मृत्यु हो गई। इसी तरह 2018 में 239, 2019 में 237 और 2020 के 10 महीनों में 169 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में चली गई है।
----
प्रशासन को इस समस्या को प्राथमिकता के साथ समाधान कराना चाहिए। यह जनहित से जुड़ा मामला है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
- डॉ. हनीफ फिरोजपुर नमक।
----
भाजपा सरकार जिले में विकास के लिए खूब कार्य कर रही है। इस समस्या का भी प्रमुखता के साथ समाधान कराया जाएगा। जल्द ही इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी।
- कमल गोयल, पार्षद एवं भाजपा नेता नूंह।
----
सफेद पट्टी होने से वाहन चालकों को काफी लाभ मिलता है। कोहरे में भी सफेद पट्टी के कारण आसानी से सफर किया जा सकता है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
- एडवोकेट मकसूद अहमद, बार सचिव नूंह।
---
हर वर्ष जिले के गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर काफी सड़क हादसे होते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अगर, जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो प्रशासन के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।

- एडवोकेट ताहिर हुसैन रूपाड़िया, पूर्व बार प्रधान नूंह।
-----
इस समस्या को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। मुख्य मार्गों पर लोगों की हिफाजत के लिए सफेद पट्टी होनी बहुत जरूरी है। पट्टी होने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
- कमल सरपंच, इंडरी।
फोटो : गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर गायब सफेद पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed