{"_id":"61914a83153e1a50302790b5","slug":"where-is-the-pollution-department-s-office-the-dust-is-flying-there-noida-news-noi615800985","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां है प्रदूषण विभाग का दफ्तर, वहीं उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां है प्रदूषण विभाग का दफ्तर, वहीं उड़ रही धूल
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग के दफ्तर के सामने उड़ती धूल। संवाद
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-16 और 16ए डिवाइडिंग रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। इसके एक ओर शहर का सबसे पॉश इलाका सेक्टर-15 और दूसरी ओर फरीदाबाद मंडल के उपायुक्त, जिला उपायुक्त के सहित कई विभाग अधिकारियों के निवास स्थान है। यहां तक कि इस सड़क से चंद कदम की दूरी पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) का कार्यालय भी है। जहां से शहर में बनी प्रदूषण की गंभीर श्रेणी को कम करने की रणनीति तैयार की जा रही है।
लेकिन एचएसपीसीबी के कार्यालय के पास जर्जर सड़क पर सरपट दौड़ती गाड़ियों से उड़ रही धूल आसपास के लोगों को परेशान कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जर्जर सड़क को मरम्मत कराने के लिए कई बार नगर निगम से लेकर संबंधित अन्य विभागों से मांग की गई। लेकिन अभी तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। जबकि इस सड़क से रोजाना ईपीएफ, बीएसएनएल, सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारी संग जिला कार्यक्रम अधिकारी, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त, जिला उपायुक्त आदि रोज गुजरते हैं।
बारिश में खराब हुई थी सड़क
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान हुई बारिश से सड़क जर्जर हुई थी। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर अस्पताल संग कई विभाग के कार्यालय है। यहां रोजाना करीब 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इससे जर्जर सड़क से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित कार्यकारी अभियंता से बात कर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जिससे लोगों को समुचित सुविधा मिल सके। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम ।