फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When schools are closed, there is a break in RTE admissions, parents are worried.

Noida News: स्कूल बंद तो आरटीई के दाखिलों पर लगा ब्रेक, अभिभावक परेशान

Mon, 03 Jun 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
When schools are closed, there is a break in RTE admissions, parents are worried.
स्कूल बंद तो आरटीई के दाखिलों पर लगा ब्रेक, अभिभावक परेशान
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग का कहना स्कूल बंद होने की वजह से नहीं मिल पा रही जानकारी, 15 दिनों में आंकड़े में नहीं आया अंतर
- 4786 छात्रों में से 2400 की मिल पाई जानकारी, अन्य छात्र दाखिले के लिए परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों ने गर्मियों की छुट्टी का बहना बनाकर सीट आवंटित होने के बाद भी छात्रों के दाखिले पर ब्रेक लगा दिया है। स्कूल में आने वाले छात्रों को आज कल आने की बात बोलकर पल्ला झाड़ रहे हैं। यह एक बड़ा कारण है कि सीट आवंटित होने के बाद भी अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत छात्रों को ही दाखिले मिल पाए हैं। वहीं, दूसरी ओर शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल बंद होने की वजह से अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी तक कुल 2200 से 2400 दाखिले हो चुके हैं। स्कूल खुलने के बाद दाखिले का सही आंकड़ा मिल पाएगा।
निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित होती हैं। इसके तहत जिले में 1200 से ज्यादा स्कूलों में 16516 सीटें आरक्षित हैं। इन सीटाें पर पहले चरण में 5810 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। इसमें से 2563 छात्रों को सीट अलॉट की गई। दूसरे चरण में 3891 आवेदन आए, जिसमें से 2102 आवेदन सत्यापन के बाद 1561 छात्रों को सीट अलॉट की गई। वहीं, तीसरे चरण में 1602 आवेदन आए। इसमें से 602 छात्रों को सीट अलाॅट की गई। दाखिले के लिए सबसे ज्यादा परेशानी तीसरे चरण में सीट अलॉट होने वाले छात्रों को हो रही है।
विज्ञापन

15 दिन में नहीं बदला आंकड़ा
15 दिन पहले भी शिक्षा विभाग आरटीई के तहत 2200 से 2400 छात्रों के दाखिले होने की बात बोल रहा था और आज भी यह आंकड़ा उतना ही है। स्कूलों के इस रवैये से अभिभावक परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल नहीं दे रहे प्रवेश
सेक्टर- 8 निवासी कविता ने बताया कि पिछले वर्ष भी उसी स्कूल में बच्चे का नंबर आया था, जिस स्कूल में इस बार नंबर आया है। इस बार भी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी कर रहा है। पिछले कई दिनों से स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज कल आने की बात कही जा रही है। वहीं, सेक्टर- 15 निवासी अभिमन्यु ने बताया कि स्कूल में अंदर तक नहीं आने दे रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर जा रहे हैं तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब स्कूल खुलने तक का ही इंतजार कर सकते हैं।

दूसरी लॉटरी जारी होने तक 2200 से 2400 छात्रों को स्कूल की ओर से दाखिला मिला है। अभी स्कूल बंद है। स्कूल खुलने के बाद जानकारी मिल पाएगी कि अभी तक कुल कितने दाखिले हुए हैं। विभाग की पूरी कोशिश है कि जाएगी कि लॉटरी में नाम आने वाले सभी छात्रों को दाखिला मिले।
राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed