फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked to wear mask, fired several rounds at the clinic, one arrested

मास्क लगाने को कहा तो क्लीनिक पर की कई राउंड फायरिंग, एक धरा

Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
When asked to wear mask, fired several rounds at the clinic, one arrested
जारचा। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादुपुर स्थित एक क्लीनिक पर तैनात डाक्टर को मरीज के तीमारदार को मास्क लगाकर आने के लिए कहना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने साथियों के साथ क्लीनिक में मौजूद स्टॉफ से गाली गलौच की और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन

दादुपुर निवासी लोकेश शिशौदिया ने बताया कि भाई राजाराम उर्फ राजीव का गांव के बाहर क्लीनिक है। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे एक युवक क्लीनिक पर मरीज के लिए नंबर लिखवाने पहुंचा। उसने मास्क नहीं पहना था। क्लीनिक पर मौजूद स्टॉफ ने उससे मास्क पहनकर आने को कहा तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। इस पर स्टॉफ ने उसे बाहर कर दिया। आरोप है कि एक घंटे के बाद आरोपी पांच लोगों के साथ क्लीनिक पहुंचा और हाथ में पिस्टल लहराता अंदर घुस गया। आरोपी स्टॉफ गाली गलौज करते हुए बोला कि मुझे पहचान लो, आगे से ध्यान रखना नहीं तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपियों में से एक परमजीत ने क्लीनिक के बाहर हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए। क्लीनिक स्टॉफ ने उसे पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परमीत के साथी राहुल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। परमीत और अन्य की तलाश की जा रही है। सभी पर गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed