फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked to remove bike from middle of road in Noida youth slapped policeman

UP: बीच सड़क बाइक खड़ी कर खा रहे थे चाउमीन, पुलिस वाले ने मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो जड़ा थप्पड़

Fri, 18 Nov 2022 04:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Nov 2022 04:12 PM IST
सार

घटना के बाद पुलिस द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राधारमण सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
When asked to remove bike from middle of road in Noida youth slapped policeman
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दनकौर कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर युवक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। दो युवकों ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दी थी। जिससे रास्ते पर जाम लग गया था। गश्त पर जा रहे पुलिसकर्मी ने बाइक हटाने के लिए कहा तो उनमें से एक ने युवक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

कस्बे में गुरुवार को पुलिसकर्मी गश्त पर जा रहे थे। कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर मुख्य रास्ते पर दो युवक बाइक खड़ी कर चाउमीन खा रहे थे। रोड पर बाइक खड़ी होने के चलते जाम की स्थिति बन गई थी। राहगीर युवकों से बाइक हटाने के लिए कहते रहे। लेकिन दबंगई दिखाते हुए युवकों ने बाइक नहीं हटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने युवकों से बाइक हटाने के लिए कहा। दोनों युवकों और पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। जब पुलिसकर्मी बाइक को हटाने लगा तो एक युवक ने लोगों के सामने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राधारमण सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed