फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Western UP's first medical genetics department started in Child PGI

चाइल्ड पीजीआई में पश्चिमी यूपी का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग शुरू

Mon, 27 Dec 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Western UP's first medical genetics department started in Child PGI
नोएडा। जन्मजात और अनुवांशिक रोग देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा बोझ बन रहे हैं। कारगर अनुवांशिक परीक्षण एवं परामर्श सेवाओं की जरूरत को समझते हुए सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में मेडिकल जेनेटिक्स विभाग की शुरुआत की गई है। अब गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के जनपद के रोगियों को दिल्ली और लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। चाइल्ड पीजीआई में भूतल स्थित कमरा नंबर-1 में सोमवार से शुक्रवार तक ओपीडी सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यह प्रदेश का दूसरा और पश्चिमी यूपी का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग है। इससे पहले यह सुविधा लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में उपलब्ध है। चाइल्ड पीजीआई के इस नव निर्मित विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में डॉ. मयंक निलय को शामिल किया गया है। इससे पहले वह लखनऊ के एसजीपीजीआई के जेनेटिक्स विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में मॉलिक्यूलर मेडिसिन और दुर्लभ रोग चिकित्सा विज्ञान पर आधारित उनके शोध प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विभाग मेटाबोलिज्म की जन्मजात त्रुटियां, दुर्लभ विकारों के लिए नवजात की जांच, स्क्रीनिंग, भ्रूण-शव परीक्षण प्रक्रिया (फीटल ऑटोप्सी), प्रसव पूर्व निदान के लिए एमनियोसेंटेसिस/कोरियोनिक विलस सैंपलिंग, प्रसव पूर्व और पेरी-कॉन्सेप्शनल काउंसलिंग (रेकर्रेंट सहज गर्भपात/ खराब प्रसूति इतिहास) के निदान और प्रबंधन पर काम करेगा। चाइल्ड पीजीआई की निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि मेडिकल जेनेटिक्स विभाग बहुत जल्द विभिन्न साइटोजेनेटिक और आणविक परीक्षण शुरू करेगा। आनुवंशिक विकारों के निदान और प्रबंधन के अलावा, विभाग अनुसंधान, शिक्षाविदों और चिकित्सकों के प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से शामिल होगा। यह नया केंद्र कैंसर आनुवंशिकी और भ्रूण चिकित्सा के लिए एक आशा की किरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed