फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Western Sydney University's first campus to open in Greater Noida.

Noida News: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस

Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Western Sydney University's first campus to open in Greater Noida.
- नॉलेज पार्क-4 में तीन मंजिलों के लिए हुआ लीज एग्रीमेंट, 2027-28 सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का भारत में पहला कैंपस जल्द ही ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने नॉलेज पार्क-4 स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर के टॉवर-2 में तीन मंजिलें किराये पर लेने के लिए बुधवार को लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय की योजना शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए इसी वर्ष के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की है, ताकि अगले वर्ष अप्रैल से नियमित कक्षाएं संचालित की जा सकें। लीज समझौते के बाद विश्वविद्यालय जल्द ही परिसर का भौतिक कब्जा लेकर आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना शुरू करेगा। इससे पहले विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मुलाकात कर कैंपस स्थापना पर सहमति बनाई थी।

कैंपस में सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर की शिक्षा, शोध और उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू होंगे। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के नए कार्यक्रम जोड़े जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि लीज अनुबंध पूरा हो चुका है और विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि इस कैंपस के शुरू होने से युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा के साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed